उचला को आठ विकेट से हराकर बीसीसी ने जीता शील्ड

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 28 Jan 2026 6:54 PM

विज्ञापन

उचला को आठ विकेट से हराकर बीसीसी ने जीता शील्ड

विज्ञापन

बरारी नगर पंचायत के जागेश्वर उवि कीड़ा मैदान में मंगलवार को बग्गा इलेवन कटिहार ने उचला टीम को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हराकर शिल्ड पर कब्जा जमा लिया. मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने विजेता टीम बग्गा इलेवन कटिहार को नगद पच्चीस हजार व विजेता ट्रॉफी एवं उपविजेता उचला टीम को पन्द्रह हजार नगद व ट्रॉफी प्रदान कर हौसला अफजाई की. मुख्य पार्षद ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल भावना से खेल गया गेम खिलाड़ी के भविष्य को गढ़ने का काम करता है. फाइनल टूर्नामेंट में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव, पंकज यादव, विशाल कुमार, प्रीतम कुमार ने भी खिलाड़ी को सम्मानित किया. आयोजन समिति के गौरव कुमार, सजल गुप्ता, सुभाष गांधी, राहुल चौधरी, रोहित सहनी, पंकज यादव, आशीष कुमार, रंजन कुमार, एम्पायर, उदघोषक ने बताया कि एम्पायर ने टॉस कराया. उचला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट गवांकर 158 रन बनाया. बग्गा इलेवन कटिहार टीम ने 16 ओवर के खेल में तीन विकेट खोकर 158 रन बनाकर 8 विकेट से दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन