कदवा में शांति सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद

Updated:
विज्ञापन
कदवा में शांति सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद

कदवा में शांति सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र में त्याग व बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा. विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में अहले सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच अलग अलग समय पर बकरीद की नवाज अदा की गई. क्षेत्र के लोग अपने अपने घरों में भी नवाज अदा कर कुर्बानी कर त्योहार मनाया. पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ नजर आयी. इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार, बीडीओ प्रेम कुमार, प्रभारी सीओ सुमित सुमन पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर निगरानी करते नजर आये.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन