शांतिपूर्ण माहौल में बीएड प्रथम व द्वितीय खंड की परीक्षा जारी
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 15 May 2026 6:29 PM
शांतिपूर्ण माहौल में बीएड प्रथम व द्वितीय खंड की परीक्षा जारी
– मोबाइल-बैग को लेकर हुई नोकझोंक कटिहार डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र कोड संख्या 2001 पर शुक्रवार से बीएड पार्ट वन व पार्ट टू 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो गई. परीक्षा दो पालियों में संचालित हो रही है. मोबाइल व बैग को लेकर कुछ देर के लिए छात्रों ने विरोध किया, लेकिन केंद्राधीक्षक के सख्त आदेश पर सभी सामान बाहर रखवाए गए. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक द्वितीय सत्र के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई. दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बीएड प्रथम खंड के परीक्षार्थियों की चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप पेपर की परीक्षा ली गई. परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को मोबाइल व बैग समेत अन्य सामान बाहर रखने की हिदायत दी गई. इस पर कुछ छात्र आक्रोशित हो गए और विरोध किया. हालांकि केंद्राधीक्षक के सख्त रुख के बाद सभी छात्रों ने मोबाइल व बैग परीक्षा केंद्र के बाहर रख दिए. दूर-दराज से आए थे छात्र: केंद्राधीक्षक डीएस कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. प्रो. प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई. दूर-दराज से परीक्षा देने आए छात्रों ने मोबाइल व बैग अंदर ले जाने की बात कही थी, लेकिन नियमों के तहत सभी का सामान बाहर रखवा दिया गया. पूर्णिया के पांच कॉलेजों का डीएस कॉलेज में केंद्र डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र कोड 2001, डीएस कॉलेज में पूर्णिया के पांच बीएड कॉलेजों के छात्रों के लिए केंद्र बनाया गया है. इनमें स्वदेशी बीएड कॉलेज मरंगा, एमएफएए बीएड टीटी कॉलेज रामबाग, एमटीटी कॉलेज राधानगर, मिलिया कनिज फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रामबाग एवं एसआरपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज माधोपारा पूर्णिया के छात्र शामिल हैं. यहां 22 मई तक दोनों पालियों में परीक्षा होगी. कटिहार के पांच बीएड कॉलेजों का केंद्र पूर्णिया में केंद्राधीक्षक ने बताया कि फारबिसगंज कॉलेज समेत कटिहार जिले के पांच बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्णिया महिला कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.डीएस कॉलेज कटिहार, कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सिरसा, केएसटीटी कॉलेज निस्ता कदवा, फारबिसगंज कॉलेज एवं एसएम बीएड कॉलेज बैगना रोड कटिहार शामिल हैं. इनका सेंटर पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया कोड संख्या 1002 में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










