सूचना का अधिकार से फारबिसगंज व डीएस कॉलेज के बीएड की मांगी जानकारी, हड़कंप

सूचना का अधिकार से फारबिसगंज व डीएस कॉलेज के बीएड की मांगी जानकारी, हड़कंप
– सुपौल निवासी ने नौ बिंदुओं पर पूर्णिया विवि से मांगी जानकारी – सहायक कुलसचिव शैक्षणिक सह लोक सूचना पदाधिकारी ने दोनों कॉलेज को भेजा पत्र – बीएड में वर्तमान कार्यरत शिक्षकों की नामावली समेत अन्य पर डाला फोकस प्रतिनिधि, कटिहार सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुपौल निवासी ब्रजभूषण यादव ने जन सूचना अधिकारी पूर्णिया विवि से फारबिसगंज व डीएस कॉलेज के बीएड से कई बिन्दुओं को ले जानकारी मांगी है. जिसके बाद सहायक कुलसचिव शैक्षणिक सह लोक सूचना पदाधिकारी ने 08 अक्तूबर को प्रधानाचार्य, प्रभारी प्रधानाचार्य सह लोक सूचना पदाधिकारी डीएस कॉलेज कटिहार एवं फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज को सूचना उपलब्ध कराने के सम्बंध में पत्र भेजा है. बताया गया है कि मांगी गयी सूचना दोनों महाविद्यालय से सम्बंधित है. सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा पांच, चार एवं पांच, पांच के तहत आवेदक द्वारा मांगी गयी सूचना अविलम्ब आवेदक को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है. इन दोनों कॉलेज के बीएड विभाग में हड़कम्प मच गयी है. मांगी गयी सूचना जिस सत्र से अनुमोदन मिला है से लेकर 2025 तक का मांगी गयी है. नौ बिन्दुओं में फारबिसगंज कॉलेज तथा डीएस कॉलेज कटिहार में संचालित स्ववित्तपोषित बीएड पाठ्यक्रम से सम्बंधित सत्रवार आय एवं व्यय का पूरा विवरण उपलब्ध कराने, सम्बंधित बैंक खातों का सत्यापित बैंक स्टेटमेंट जिससे उक्त आय-व्यय की पुष्टी होती हो, यदि उक्त बीएड स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम से सम्बंधित कोई अलग खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट महाविद्यालय अथवा विवि स्तर पर संचालित है तो उसका पूरा विवरण खाता संख्या, बैंक का नाम, राशि एवं लेनदेन का विवरण उपलब्ध कराने, सम्बंधित सत्रों में छात्रों से प्राप्त शुल्क की कुल राशि तथा उसका उपयोग किन किन मदों में हुआ. उसका विवरण उपलब्ध कराने, बीएड में विषयवार स्वीकृत पदों की संख्या तथा उनके सृजन, स्वीकृति पत्र की प्रति, रिक्त पदों का विषयवार विवरण, कितने पद, किस विषय में, किस तिथि से रिक्त है तथा कारण, विषयवार आरक्षण रोस्टर, रजिस्टर वर्तमान व लागू चक्र, जिसमें प्रत्येक पद का रोस्टर प्रदशित हो. वर्तमान कार्यरत शिक्षकों की नामावाली, विषय, पदनाम, नियुक्ति आदेश, संख्या, तिथि, किस रोस्टर स्लॉट वर्ग के अंतर्गत नियुक्ति, नियुक्ति का प्रकार तथा वेतन श्रोत समेत शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, यूजी, पीजी, नेट, जीआरएफ, पीएचडी एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों की भी मांग किया है. मांगी गयी सूचना को लेकर सुपौल निवासी ब्रजभूषण यादव ने बताया कि यह सूचना उन्हें उच्च न्यायालय के आलोक में आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




