आठ मई तक भरायेगा बिना विलंब शुल्क के साथ बीएड का फॉर्म

आठ मई तक भरायेगा बिना विलंब शुल्क के साथ बीएड का फॉर्म
– दस मई को दो सौ रूपये विलंब शुल्क के साथ छात्र भर सकेंगे फॉर्म कटिहार बीएड प्रथम व द्वितीय खंड 2026 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि आठ मई तक निर्धारित है. डीएस कॉलेज बीएड के एचओडी डॉ अजीजुल इस्लाम ने बताया कि पूर्णिया विवि के परीक्षा विभाग की ओर से चार मई को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पत्र जारी किया है. डीएस कॉलेज के बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा फॉर्म भर रहे हैं. दोनों सत्रों के लिए पांच से आठ मई तक बिना विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने के लिए समय दिया है. एक दिन दस मई को दो सौ रूपये विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. एक दिन पूर्व लॉगिन नहीं होने की शिकायत छात्र की ओर से की गयी थी. कुछ देर के बाद लॉगिन चालू होने के बाद फॉर्म भरने वाले छात्र की अचानक भीड़ लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










