जल्द मिलेगी आजमनगर मुख्य बाजार को जलजमाव से निजात

Updated:
विज्ञापन
जल्द मिलेगी आजमनगर मुख्य बाजार को जलजमाव से निजात

जल्द मिलेगी आजमनगर मुख्य बाजार को जलजमाव से निजात

विज्ञापन

आजमनगर बारिश के कारण आजमनगर मुख्य बाजार में जलजमाव की स्थिति बनी रहती थी. जिसको लेकर स्थानीय लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था. पूर्व में जिला पार्षद मद से आजमनगर मुख्य बाजार में नाला निर्माण कार्य के लिए लाखों की योजना पारित की थी. आजमनगर मुख्य बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला पार्षद मद से पारित योजना को शुक्रवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर से नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. उक्त नाला निर्माण कार्य को देख स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है. बाजार के व्यवसायियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि अब आजमनगर मुख्य बाजार के लोगों को गंदे पानी व किचड़ से निजात मिलेगी. लोग एवं व्यवसायियों ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा की क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने वाले लोग ही एक अच्छे विकास पुरुष होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन