विधानसभा चुनाव: कैंडल मार्च निकालकर शत-प्रतिशत मतदान को लेकर किया जागरुक

Updated at : 30 Oct 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: कैंडल मार्च निकालकर शत-प्रतिशत मतदान को लेकर किया जागरुक

विधानसभा चुनाव: कैंडल मार्च निकालकर शत-प्रतिशत मतदान को लेकर किया जागरुक

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार–प्रसार करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में स्वीप कोषांग के तत्वाधान में कई तरह की गतिविधियां चलायी जा रही है. जिले के विभिन्न विभागों की ओर से विभिन्न प्रखंडों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गयी. जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, कटिहार के माध्यम से कटिहार, प्राणपुर, कोढ़ा, बलरामपुर, कदवा एवं मनिहारी विधान सभा क्षेत्र के कम मतदान क्षेत्र वाले क्षेत्र में मतदाताओं को जीविका महिला संगठन के द्वारा मतदाता शपथ, रंगोली, मेहंदी कार्यक्रम, पैदल मार्च एवं कैंडल मार्च का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर प्रेरित किया गया तथा सभी ग्रामीणों से अपील की गयी कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. आईसीडीएस जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के माध्यम से हसनगंज, मनिहारी, बलरामपुर, कदवा, समेली, कुरसेला, मनसाही आदि प्रखंड में आंगनबाड़ी सेन्टर पर मतदाता शपथ, पैदल मार्च एवं रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया. जिसमें मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की गयी. लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना आवश्यक है तथा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन