स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को ले रवान किया जागरूकता रथ

Updated at : 22 Sep 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को ले रवान किया जागरूकता रथ

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को ले रवान किया जागरूकता रथ

विज्ञापन

कटिहार स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन से स्वच्छता जागरूता रथ को डीडीसी अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कहा, 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रकार की गतिविधयों का आयोजन में स्कूली छात्र प्रभात फेरी, चित्रकला प्रतियोगिता सहित पौधारोपण, हाट-बाजार, बस स्टैंड की सफाई, पर्यटन स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे हैं. सोमवार को आईटीसी के सौजन्य से स्वच्छता रथ कटिहार पहुंची. जिसे हरी झंडी दिखाने के बाद गंगा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना किया. डीडीसी ने कहा, स्वच्छता रथ ग्राम पंचायतों में जागरूकता को लेकर रवाना किया है. निदेशक डीआरडीए सुदामा प्रसाद सिंह, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन