कोलासी बाजार में ऑटो-टोटो सड़क किनारे खड़ी रहने से आवागमन होता है बाधित

Updated:
विज्ञापन
कोलासी बाजार में ऑटो-टोटो सड़क किनारे खड़ी रहने से आवागमन होता है बाधित

कोलासी बाजार में ऑटो-टोटो सड़क किनारे खड़ी रहने से आवागमन होता है बाधित

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के व्यस्ततम बाजार में शामिल कोलासी बाजार में ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी आमलोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है. बाजार के मध्य सड़क पर वाहन खड़ा कर चालक यत्र-तत्र चले जाते हैं. जिससे दिनभर आवागमन बाधित रहता है. कोलासी बाजार सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों व राहगीरों से गुलजार रहता है. सब्जी विक्रेता, किराना दुकान, कपड़ा प्रतिष्ठान एवं अन्य खुदरा दुकानों के कारण यहां हमेशा भीड़ बनी रहती है. ऐसे में सड़क के बीचो-बीच ऑटो और टोटो खड़े हो जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई चालक अपने वाहनों को घंटों बाजार के बीच खड़ा कर देते हैं. इससे एंबुलेंस, दोपहिया व चारपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है. कई बार जाम के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. दुकानदारों ने बताया कि जब कोलासी प्रशासन ने अभियान चलाया जाता है तो चालक तत्काल वाहन लेकर वहां से हट जाते हैं. लेकिन प्रशासन के हटते ही पुनः सभी चालक बाजार के मध्य जमघट लगा लेते हैं. इससे समस्या स्थायी रूप से खत्म नहीं हो पा रही है. सब्जी विक्रेताओं, किराना दुकानदारों, कपड़ा दुकानदारों एवं अंदरूनी दुकानों के संचालकों का कहना है कि कई बार वाहन हटाने को लेकर चालकों से नोकझोंक एवं झगड़े की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. इससे बाजार का माहौल तनावपूर्ण बन जाता है. ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कोलासी बाजार में नियमित रूप से एक पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाय. ताकि अवैध रूप से खड़े वाहनों पर तुरंत कार्रवाई हो सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन