विद्यालय में 74 की बनी थी हाजिरी, मौजूद थे सिर्फ 6 बच्चे

Updated at : 03 Jul 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में 74 की बनी थी हाजिरी, मौजूद थे सिर्फ 6 बच्चे

विद्यालय में 74 की बनी थी हाजिरी, मौजूद थे सिर्फ 6 बच्चे

विज्ञापन

लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ बीडीओ ने दिये जांच के आदेश समेली प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कामास्थान में मंगलवार को ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद बीडीओ सह बीईओ सत्येन्द्र सिंह ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. डूमर पंचायत के मुखिया मनीष ठाकुर, समिति प्रतिनिधि सुमन शर्मा समेत कई स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे. निरीक्षण में जो खुलासे हुए वे शिक्षा विभाग की ज़मीनी हकीकत को उजागर करने के लिए काफी थी. विद्यालय में कुल 109 नामांकित बच्चों में 74 की उपस्थिति पंजी में दर्ज थी. मौके पर मात्र छह बच्चे ही उपस्थित पाये गये. जब मध्यान्ह भोजन पंजी की मांग की गयी तो प्रधानाध्यापिका रीता दास ने साफ कहा कि पंजी घर पर है. प्रशासनिक प्रतिनिधि भड़क उठे. बीडीओ और प्रधानाध्यापिका के बीच तीखी बहस भी हो गयी. बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यालय पहुंचते ही बच्चों की बेहद कम उपस्थिति ने चौकाया. पंजी में दर्ज संख्या और वास्तविक उपस्थिति में भारी अंतर मिला. एमडीएम पंजी तक विद्यालय में मौजूद नहीं थी. विकास निधि से किए गए खर्चों का भी कोई संतोषजनक जवाब प्रधानाध्यापिका नहीं दे सकी. ये सब घोर लापरवाही और अनियमितता को दर्शाता है. नियमानुसार स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. कड़ी कार्रवाई तय है. डूमर पंचायत के मुखिया मनीष ठाकुर ने भी इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा किया. कहा मैं खुद अब तक 25 से 30 बार इस विद्यालय का निरीक्षण कर चुका हूं. हर बार बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रहती है. पंजी में 70-80 बच्चों की हाजिरी रहती है. जब भी प्रधानाध्यापिका से सुधार की अपील की गयी कोई फर्क नहीं पड़ा.अब साफ दिख रहा है रजिस्टर में हो रहा खिलवाड़, विकास फंड के खर्चों का कोई रिकॉर्ड क्यों नहीं, इन सवालों का जवाब न प्रधानाध्यापिका दे पायी. न ही विद्यालय स्टाफ का कोई और सदस्य, ग्रामीणों में भी इस व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया. स्थानीय लोग अब जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है क्या बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जल्द कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला फाइलों में बंद होकर रह जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन