खेत से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
खेत से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार

खेत से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

आजमनगर थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के सोलकंधा गांव में खेत से मजदूरी कर घर लौट रही महिला को अकेला देख नजदीकी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उक्त मामले में पीड़िता ने आजमनगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में नजदीकी गांव के 24 वर्षीय एक युवक पीछे से पकड़कर महिला के साथ छेड़छाड़ की गयी. महिला के कपड़े फाड़ दिये गये. लगातार जबरदस्ती करने का प्रयास किया. महिला के हल्ला करने पर गांव कुछ व्यक्ति मौके पर पहुंच गये. महिला को कपड़े से ढक दिया गया. उक्त युवक को पकड़ कर गांव लाया गया. तत्पश्चात पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. पूछताछ करने पर उक्त युवक हस्बुल आलम पिता जब्बार बताया है. निकटतम गांव सिकरिया के रहने वाले बताए जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को अपने कब्जे में लिया व थाना ले आयी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज करते हुए उक्त युवक हस्बुल आलम को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन