न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के घरों की कुर्की
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Apr 2026 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

शिकारपुर पंचायत के शिकारपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर थाना कांड संख्या 68/25 दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के आरोपित प्यारे लाल बोसाक के घर की कुर्की जब्ती प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व बलिया बेलौन थाना की पुलिस बल की उपस्थिति में गुरुवार को की गयी
विज्ञापन
बलिया बेलौन.
बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शिकारपुर पंचायत के शिकारपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर थाना कांड संख्या 68/25 दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के आरोपित प्यारे लाल बोसाक के घर की कुर्की जब्ती प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व बलिया बेलौन थाना की पुलिस बल की उपस्थिति में गुरुवार को की गयी. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है. इनकी गिरफ्तारी के लिए जगह- जगह छापेमारी की गयी. इसके बाद भी यह गिरफ्त में नहीं आने पर न्यायालय के आदेश पर आरोपित के घर की कुर्की कर सभी सामानों का सीजर लिस्ट बना कर थाना लाया गया है. कुर्की के दौरान घर में रखा सामान, घर का खिड़की, दरवाजा आदि सहित अन्य सामानों को जब्त किया गया है. उन्होंने बताया की आरोपित के द्वारा टयुशन पढ़ाने के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




