राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक खिलाड़ियों का किया गया चयन

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक खिलाड़ियों का किया गया चयन
कटिहार जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता तथा चयन शिविर का आयोजन प्लस टू एमबीटीए इस्लामिया स्कूल के मैदान में किया गया. संघ के सचिव नसीम खान ने बताया कि 91 वां बिहार राज्य जूनियर तथा सीनियर एथलीट प्रतियोगिता 2025-26 में जिला की भागीदारी को लेकर यह चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. विभिन्न वर्गों में जिला से चयनित बच्चे 10 से 12 जुलाई तक पटना में होने वाली बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कटिहार जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नसीम खान ने बताया कि इस बार हमारी टीम बहुत मजबूत है और बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनेकों मेडल जीतने की उम्मीद है. चयन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नसीम खान, डॉ नदीम अहमद खान, शाहिल अंसारी, अदनान कैसर खान और देवाशीष थे. सचिव ने बताया कि अंडर 14 वर्ग में इमरान, अरबाज दानिश, रेहान और निरंजन कुमार भाग लेंगे. जबकि अंडर 16 वर्ग में निखिल कुमार, रौनक कुमार झा, सक्षम कुमार, सौरभ व साहिल शामिल है. बालिका वर्ग में अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी व ज्योत्स्ना कुमारी भाग लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










