भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Updated at : 06 Jul 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के डंडखोरा पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर के समीप न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भाजपा की ओर से रविवार को डंडखोरा पंचायत बुथ सशक्तिकरण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान ने की. बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा का जिला उपाध्यक्ष आलोक मंडल व भाजपा का जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक सूरज कुमार साह मुख्य रूप से शामिल हुए है. कार्यक्रम की शुरुआत श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अपित कर की गयी. बैठक का संबोधित करते हुए डॉ चंद्रभूषण ठाकुर ने कार्यकर्ता से कहा कि तीन-चार माह के अंदर बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. अभी से ही तैयारी लगने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल्याणकारी योजना के बारे में लोगों को बीच में जाकर बताएं. उन्होंने कहा कि अपने-अपने बुथ पर जाकर मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड साहित योजना सभी योजनाओं की जानकारी दें. इस मौके पर भाजपा नेता प्रभात कुमार मिश्रा, बसंत चौहान, राजकुमार मिश्रा, निर्मल विश्वास, रेशमी देवी, मनोज दास, श्याम प्रकाश केवट, ब्रजकिशोर सुमन, संतोष कुमार गुप्ता, विनोद मंडल, शिव शंकर रौनियार, दीपक कुमार गुप्ता, जयप्रकाश यादव, काशी विश्वास, संजय मंडल, शंकर मंडल, रुपेश कुमार, सोनू कुमार चौधरी, जय कांत मंडल, विशाल मंडल, विशाल शर्मा, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, कुंती देवी, जोगिंदर मंडल, उत्तम कुमार, जीतू सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन