आशा दिवस पर आशा की हुई बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
आशा दिवस पर आशा की हुई बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा

आशा दिवस पर आशा की हुई बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में गुरुवार को आशा दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज व बीसीएम संगीता कुमारी ने किया. क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गयी. सर्वे ड्यू लिस्ट की अद्यतन पर चर्चा करते हुए आशा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा दौरान कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित आशा कर्मियों को दिया. बीसीएम संगीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में आशा दिवस पर सभी आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जिसमें सभी आशा कार्यकर्ताओं के बीच स्वास्थ्य विभाग तहत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गयी. परिवार नियोजन पखवाड़ा, नियमित टीकाकरण सहित स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें. इस पर चर्चा की. इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन