अलग-अलग धार्मिक रूपों का प्रदर्शन करेंगे अर्जुन राठौर

अलग-अलग धार्मिक रूपों का प्रदर्शन करेंगे अर्जुन राठौर
कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत में नवरात्र के अवसर पर मध्य प्रदेश उज्जैन से आये अर्जुन राठौर 12 दिनों तक 12 अलग-अलग धार्मिक रूपों का प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान वे भोलेनाथ, श्रीकृष्ण, बजरंगबली, राधा, केवट सहित कई रूपों में नजर आयेंगे. उनके साथ सहयोगी रमेश नाथ भी रहेंगे. अर्जुन राठौर का उद्देश्य लोगों के बीच धर्म का प्रचार-प्रसार करना है. वे प्रतिदिन अलग-अलग रूप धारण कर नगर पंचायत क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और लोगों को धार्मिक संदेश देंगे. इस आयोजन को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




