मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने अपील

Updated at : 30 Oct 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने अपील

मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने अपील

विज्ञापन

– अभाविप ने केबी झा कॉलेज में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान कटिहार केबी झा कॉलेज में अभाविप कटिहार पश्चिम इकाई ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा युवाओं से मतदान में बढ चढ कर हिस्सा लेने को लेकर जागरूक किया गया. आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया. प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला संयोजक रोहन प्रसाद समेत अन्य ने कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान को लेकर अपील की. लोकतंत्र के त्यौहार में मतदाताओं को हमेशा आगे आने की जरूरत है. लोकतंत्र के त्यौहार में 18 वर्ष से ऊपर आयु वाले सभी को अपना मताधिकार करने अधिकार है. जितना अधिक मतदान होगा उतना मजबूत सरकार का चयन होगा. खासकर शहर की समस्याओं के साथ रोजगार, विकास की बात करने वालों को मताधिकार करने पर बल दिया. जयकुमार, विशाल सिंह समेत अन्य ने मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महती भूमिका का निर्वाहन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन