मुहर्रम पर शांति सोहार्दपूर्ण महौल बनाने की अपील

मुहर्रम पर शांति सोहार्दपूर्ण महौल बनाने की अपील
कुरसेला थाना परिसर में मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में राजनीतिक, समाजिक नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया. मुहर्रम त्योहार को शांति सोहार्दपूर्ण मनाने पर विचार विर्मश किया गया. उपस्थित लोगों ने शांति व्यवस्था को लेकर विचारों को रखा. थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने कहा कि मुहर्रम पर पुलिस सक्रिय होकर गश्ती कार्य के साथ हर तरफ चौकसी रखने का कार्य करेगी. असमाजिक और उपद्रवी तत्वों से पुलिस कानूनी रुप से सख्ती बरतेगी. मौके पर सीओ सुश्री अनुपम, अपर थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य गोपाल यादव, भाजपा नेता अनंत जायसवाल, मिलन मंडल, महेश राय, हलीम जांबाज आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




