शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील

शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील

विज्ञापन

आजमनगर शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर बथना राही में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने किया. पूर्व से संवेदनशील रहे इमामबाड़ा बथना रही इमामबाड़ा में मुहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने को लेकर प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त है. बैठक में दोनों समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल तथा सद्भाव के साथ मुहर्रम का त्यौहार मनाने की अपील की. प्रखंड क्षेत्र के सभी कर्बला मैदान में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वाले एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि अफवाह पर लोग ध्यान ना दें शरारती तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलंब स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के बड़े अधिकारी को दें. मौके पर अंचल अधिकारी रिजवान आलम, थानाअध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, सरपंच पुरुषोत्तम कुमार, मुखिया तनवीर, मुखिया प्रतिनिधि अनिफुल उर्फ उदुल, मकसूद आलम, छोटू आलम, दयानंद सिंह, तबारक, कयूम शेख, निजाम सरपंच, शाहजहां, पंचायत समिति सदस्य तस्लीम अंसारी, तबारक आलम, इदरीश अंसारी, श्याम चंद्र मंडल, विष्णु मंडल, बरकतउल्ला खान आदि बैठक में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन