सोहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
सोहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील

सोहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के एतिहासिक कर्बला मैदान मधाइपुर पंचायत के भैलागंज में शुक्रवार को मुहर्रम को लेकर सीओ आशुतोष मयंक आनंद, थानाध्यक्ष दिलशाद खान, मुखिया असरार अहमद ने कमेटी सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा की अनुमंडल क्षेत्र का सब से बड़ा कर्बला मैदान है. यहां दोनों समुदाय के लोगों द्वारा कर्बला का अखाड़ा में शरीक होते हैं. ऐसे में सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है. ताकि सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व संपन्न हो सके. मुखिया असरार अहमद ने जानकारी दी कि यहां कदवा, आजमनगर, बारसोई प्रखंड क्षेत्र से अखाड़ा लेकर आते हैं. अत्यधिक भीड़ जुटती है. अखाड़ा को नियंत्रित करने के लिए नियमनुसार अखाड़ा को प्रवेश कराया जाता है. यहां दोनों समुदाय के लोगों का हमेशा सहयोग रहा है. थानाअध्यक्ष दिलशाद खान ने सभी लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा की मुहर्रम का अखाड़ा निकालने के लिए सभी कमेटी को अनुज्ञप्ति लेना जरूरी है. बिना अनुज्ञप्ति के कोई भी ताजिया, निशान या अखाड़ा नहीं निकाल सकता है. साथ ही लोगों को सचेत करते हुए कहा की सोशल मीडिया, वाट्स ऐप पर किसी तरह की आपत्ति जनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई होगी. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर इसकी सूचना प्रशासन को देने की सलाह दी. सीओ आषुतोष मयंक आनंद ने जानकारी दी कि शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न चौक-चौराहे, कर्बला मैदान में पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात रहेगा. भैलागंज कर्बला मैदान में विशेष चौकसी बरती जायेगी. इस अवसर पर मोईन, सालीम जर्राह, सरफराज उर्फ पप्पू, महबूब, शहबाज, अख्तर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन