पूर्णिया में 15 को पीएम के कार्यक्रम में आने की अपील

पूर्णिया में 15 को पीएम के कार्यक्रम में आने की अपील
कदवा कदवा के कंटिया पंचायत के एक कोचिंग सेंटर में भाजपा कदवा मंडल कार्य समिति की बैठक आहूत की गयी. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया. शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन को लेकर चर्चा की गयी. प्रदेश मंत्री सह पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य स्वदेश यादव, डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर ने लोगों से अपील किया कि प्रधानमंत्री के 15 सितंबर के पूर्णिया आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है. प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, रवि साह, इंद्रजीत सिंह, मनोज मंडल, मुखियाअशोक मेहता, बिपिन बिहारी साह, मंडल महामंत्री रमेश महतो, आलोक मंडल, संजीव ठाकुर, सदानंद मंडल, रोहित जयसवाल, विक्रम सिंह परमार, आदित्य सिंह, नरेश मंडल, संजय विश्वास, अरविंद कुमार, गौतम सिंह, रोहन कुमार, पवन विश्वास आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




