आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का कराया अन्नप्राशन

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का कराया अन्नप्राशन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का कराया अन्नप्राशन

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह पूर्ण हुए बच्चों का उनकी माताएं की मौजूदगी में अन्नप्राशन की रश्म अदा की गयी. फुलवरिया, मखदमपुर, पवई, रामपुर, बासगाढा व अन्य पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस आयोजित कर धूमधाम से मनाया. बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया. आंगनवाड़ी सेविका डेजी कुमारी, इन्दु कुमारी, शिरोमणि कुमारी, सुनीता, रोशिता, शांति हांसदा, प्रेमलता, पिंकी व अन्य सेविकाएं ने अपने अपने केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन रश्म अदा की. बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा किरण ने कहा, छह माह से अधिक उम्र वाले बच्चे को उचित पोषण मिले इसके लिए सभी केंद्रों पर अन्नप्राशन की रश्में अदा की गयी. बच्चों को नरम मुलायम खाद्य पदार्थ खिलाना आरंभ किया गया. बच्चों को स्तनपान भी जारी रखने का सुझाव दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन