आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन का हुआ आयोजन

Updated at : 19 Jan 2026 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या तीन में छह माह के बच्चें को खीर खिलाकर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. आंगनबाड़ी सेविका गार्गी कुमारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना मनसाही के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के 19 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन दिवस मनाया जाता हैं. सोमवार को अपने पोषक क्षेत्र के छह माह पूरे किए बच्चों को खीर खिलाकर अन्न ग्रहण कराकर अन्नप्राशन दिवस मनाया. मनसाही में बुद्ध चर्चा का हुआ आयोजन मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पश्चिम टोला वार्ड संख्या 9 के मनसाही में नव बौद्ध संगठन के तत्वाधान में मूल निवासी अंबिका बौद्ध के आवास पर बौद्ध चर्चा का भव्य आयोजन हुआ. बौद्ध धर्म के अनुयाई अंबिका बौद्ध के द्वारा बुद्ध पर परिचर्चा का आयोजन किया. भारतीय मूल निवासी सत्संग मंच के संस्थापक बाबा नंदकिशोर साहेब उपस्थित हुए. इससे पूर्व गौतम बुद्ध एवं संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. बाबा नंदकिशोर साहब बौद्ध एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी ने अपने अपने विचार के साथ मिशन गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया. बिजली विभाग सोमवार व शुक्रवार को लगायेगा जनता दरबार प्राणपुर विद्युत विभाग ने सात निश्चय योजना पार्ट 3 सबका सम्मान जीवन आसान के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत जिला मुख्यालय और सभी विद्युत उपकेंद्रों पर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किये जायेंगे. विद्युत विभाग के विजयकांत ठाकुर ने बताया कि यह व्यवस्था बिहार स्टेट पावर कंपनी के आदेश पर 19 जनवरी से सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल और सेक्शन कार्यालयों में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन