बघवा उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण नहीं होने से आक्रोश

Updated at : 09 May 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बघवा उपस्वास्थ्य केंद्र का  भवन निर्माण नहीं होने से आक्रोश

बघवा उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण नहीं होने से आक्रोश

विज्ञापन

बलिया बेलौन चनदहर पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र बघवा का जमीन उपलब्ध होने के बाद भी भवन नहीं बनने से लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है. भवन निर्माण नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा था. मुखिया प्रतिनिधि रागीब शजर ने बताया की भवन निर्माण के लिए कई जगह स्थल का निरीक्षण सीओ के द्वारा कराया गया था. इसमें कालीदासपुर मौजा में पंचायत भवन के निकट की जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट विभाग को सौंपने के बाद अंचल पदाधिकारी के द्वारा एनओसी दिये जाने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. जमीन उपलब्ध होने के बाद भी उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है. सांसद तारिक अनवर, विधायक डॉ शकील अहमद खां को आवेदन देकर भवन निर्माण के लिए राशि बिहार राज्य स्वास्थ्य आधारभुत संरचना निगम के द्वारा उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन