आठ साल की बच्ची ने की कुरान शरीफ की मुकम्मल

Updated:
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची ने की कुरान शरीफ की मुकम्मल

आठ साल की बच्ची ने की कुरान शरीफ की मुकम्मल

विज्ञापन

फलका दिल में अगर कुछ करने का जज्बा हो तो मंजिल खुद कदम चूमती है. ऐसा ही कुछ कर दिखायी है, फलका प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के फलका बस्ती ग्राम निवासी एक छोटी सी आठ वर्षीय मासूम बच्ची बरीरा बहार ने. आठ वर्षीय बच्ची बरीरा बाहर महज आठ वर्ष की उम्र में कुरान पाक नाजरा मुकम्मल पढ़ ली है. इतनी कम उम्र में कुरान पाक मुकम्मल पढ़ लेने के बाद स्वजनों में खुशी का माहौल है. बच्ची बरीरा के पिता आशिक-ए-इलाही ने बताया कि बच्ची बचपन से ही पढ़ने में तेज है. वह पढ़ लिख कर आगे आलिमा बनना चाहती है. बच्ची बरीरा ने बतायी की आगे वे पढ़ लिखकर अलीमा बनने के साथ-साथ बेहतर इंसान बनने की ख्वाहिश है. बरीरा बहार के परिजन दादा अख्तर बहार, खुशबू बहार, सितारा खातून, आरफीन बहार, चांद बहार, रुखसाना परवीन, हिना बहार, शाइमा बहार, मेविश बहार, साकिब बहार आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन