पहले जलपान फिर मतदान के श्लोगन का नारा देकर चलाया गया जागरुकता अभियान

Updated at : 17 Oct 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
पहले जलपान फिर मतदान के श्लोगन का नारा देकर चलाया गया जागरुकता अभियान

पहले जलपान फिर मतदान के श्लोगन का नारा देकर चलाया गया जागरुकता अभियान

विज्ञापन

कुरसेला जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित अन्य जगहों पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया. बीडीओ कुमारी प्रियमवदा, सीओ सुश्री अनुपम, सीडीपीओ के उपस्थिति में रंगोली आदि माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक किया. आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका-सहायिका व जीविका दीदियो ने मतदान जागरुकता से जुड़े आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरुकता के लिए आकर्षित किया. मतदान जागरुकता के लिए पहले मतदान फिर जलगपान, लोकतंत्र की शान मतदान, हर वोट की कीमत सुनिश्चित करें. मतदान के श्लोगन का नारा लगा कर आमजनों को आकर्षित किया गया. मतदाता जागरुकता अभियान पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया कि किसी लालच दबाब में आये बिना मतदाता निर्भय होकर मताधिकार का प्रयोग करें. मतदाताओं का एक-एक मत लोकतंत्र को मजबूती देता है. चुनाव में मतदाता की भागीदारी देश का भविष्य तय करने का कार्य करती है. मतदाता जागरुकता का कार्य विद्यालयों पंचायत भवनों बाजार में चलाये जाने का निर्णय लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन