शेखपुरा में मतदान पुनरीक्षण अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

Updated at : 05 Jul 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा में मतदान पुनरीक्षण अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

शेखपुरा में मतदान पुनरीक्षण अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

विज्ञापन

बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बीएलओ, वार्ड सदस्य के साथ ग्रामीणों के बीच मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य के लिए जागरुकता अभियान चलाया. सभी मतदाताओं को फार्मेट भरने या ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी. कहा की विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर मतदाता का नाम सूची से हट जायेगा. जुलाई 1987 के पूर्व जन्म होने पर मतदाता को वर्ष 2003 का मतदाता सूची या अपना कोई भी जन्म प्रमाण पत्र का साक्ष्य देना होगा. 1987 से 2004 तक जन्म होने वाले को अपना व पिता का कोई भी जन्म प्रमाण पत्र का साक्ष्य देना होगा. 2004 के बाद जन्म लेने वाले मतदाता के अपना व माता पिता का साक्ष्य देना होगा. चुनाव आयोग द्वारा जन्म प्रमाणपत्र के लिए 11 दस्तावेज को मान्य दिया है. जो मतदाता घर से बाहर प्रदेश में है. वह आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन भी फार्म भर सकते हैं. वार्ड दो शेखपुरा, तीन शेखपुरा, चार गोसाइकोल, 14 गोसाइकोल में जागरूकता अभियान चलाया गया. एकबाल हुसैन, रूसतुम अली, आसीफ, सरवर आलम, डॉ जाहिद, मारूफ, रिंकू राय, प्रकाश कुमार राय, एहसानुल हक, अलाउद्दीन, हाजी बसीरूददीन, सैफुल्लाह खालीद, अब्दुल लतीफ, खालीक, नज़ीर, शफी अनवर, जुनेद अशरफी, नदीम, परवेज, दानिस, सउद, अली रेजा आदि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन