प्रभात खास- विधानसभा चुनाव: ईवीएम-वीवीपैट के साथ अब रायफल भी संभालेगी आधी आबादी

Updated at : 10 Nov 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खास- विधानसभा चुनाव: ईवीएम-वीवीपैट के साथ अब रायफल भी संभालेगी आधी आबादी

प्रभात खास- विधानसभा चुनाव: ईवीएम-वीवीपैट के साथ अब रायफल भी संभालेगी आधी आबादी

विज्ञापन

– सात विधानसभा क्षेत्र में 21 महिला बूथ बनाये गये हैं कटिहार यूं तो हर पर्व-त्यौहार आधी आबादी पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालती आ रही हैं. अब लोकतंत्र के महापर्व में भी आधी आबादी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में आधी आबादी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायेंगी. अबतक मतदान के जरिए आधी आबादी लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भूमिका निभाती रही है लेकिन पिछले कुछ चुनाव से मतदान केंद्र पर न केवल मतदाताओं की अंगुली पर स्याही लगायेगी. बल्कि जरूरत पड़ने पर मतदान केंद्र पर लाठियां भी भांजेंगी. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सात विधानसभा क्षेत्र में 21 बूथ ऐसे है. जहां मतदान पीठासीन अधिकारी के साथ -साथ अन्य कर्मी व पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के रूप में महिलाओं को तैनात की गयी है. जिले में बड़ी संख्या में ऐसे भी मतदान केंद्र है. पुरुष व महिला मतदान कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. चिन्हित बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान कर्मी भी महिला ही रहेगी. साथ ही महिला सुरक्षाकर्मी को इन बूथों पर तैनात किया गया है. जिले के जिन बूथों पर महिला कर्मियों को तैनात किया जायेगा. उसकी पहचान करते हुए वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधा के सत्यापन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया. सात विधानसभा में 21 महिला बूथ महिला बूथ से संबंधित जारी सूची के अनुसारजिले के सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 21 यानी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन महिला बूथ है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 84 प्रखंड कार्यालय पूरब भाग, 93 हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय व 164 नगर निगम कार्यालय में महिला बूथ बनाया गया है. जबकि कदवा में बूथ संख्या 136 पंचायत भवन कुम्हरी को महिला मतदान केंद्र बनाया है. बलरामपुर में मतदान केंद्र संख्या 93 पंचायत भवन बलरामपुर, 192 आदर्श मध्य विद्यालय बारसोई घाट व 214 उच्च विद्यालय बारसोई उत्तर भाग में महिला बूथ बनाया गया है. प्राणपुर में मतदान केंद्र संख्या 54 मध्य विद्यालय दक्षिण भाग, 55 मध्य विद्यालय प्राणपुर पूरब भाग व 155 आदर्श मध्य विद्यालय आजमनगर उत्तर भाग में महिला बूथ बनाया गया है. मनिहारी में मतदान केंद्र संख्या 24 राजकीय मध्य विद्यालय मरंगी उत्तर भाग, 203 ट्राइसेम भवन मनिहारी उत्तर भाग व 345 कन्या मध्य विद्यालय अमदाबाद पूरब भाग में महिला बूथ बनाया गया है. बरारी में मतदान केंद्र संख्या 55 कन्या प्राथमिक विद्यालय ठाकुरबाड़ी पश्चिम भाग, 68 पंचायत भवन बल्थी महेशपुर व 125 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारी नगर उत्तर भाग में महिला बूथ बनाया गया है. कोढ़ा में मतदान केंद्र संख्या 81 राजकीय बुनियादी विद्यालय फलका, 227 मध्य विद्यालय खेरिया पूरब भाग व 240 लोहिया भवन प्रखंड परिसर कोढ़ा पश्चिम भाग में महिला बूथ बनाया गया है. मतदान में भी पुरुषों को पछाड़ती रही है आधी आबादी लोकतंत्र के महापर्व में आधी आबादी अब तक मतदान के रूप में सक्रिय भूमिका निभाती रही है. लेकिन अब उन्हें प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी जा रही है. पिछले कई चुनावों में कटिहार जिले की आधी आबादी ने मतदान के मामले में पुरुषों को पछाड़ती रही है. अगर सिर्फ पिछले वर्ष सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 की बात करें तो इस जिले की आधी आबादी ने पुरुषों की तुलना में करीब 1020 प्रतिशत अधिक मतदान किया है. इस लोकसभा चुनाव में कुल संसद 63.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस चुनाव में 58.87 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपनी भागीदारी दी थी. जबकि 69.07 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया था. इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोकतंत्र के महापर्व में आधी आबादी हमेशा से जागरूक रही है. यह अलग बात है कि मतदाता बनने में आधी आबादी पुरुषों की तुलना में थोड़ा पीछे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन