एलायंस क्रिकेट क्लब ने न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

Published at :25 Feb 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
एलायंस क्रिकेट क्लब ने न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार का मुकाबला पूल बी का न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब और एलायंस क्रिकेट क्लब के बीच 40-40 ओवरों का खेला गया.

विज्ञापन

कटिहार. शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार का मुकाबला पूल बी का न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब और एलायंस क्रिकेट क्लब के बीच 40-40 ओवरों का खेला गया. जिसमें न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 77 रन रन ही बना पायी. न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब की तरफ से दिलीप यादव 14 रन, प्रणव कश्यप ने 11 रन बनाये. गेंदबाजी में एलायंस क्रिकेट क्लब की तरफ से नीतीश चौधरी ने तीन विकेट, अमन खान ने तीन विकेट और सूरज शर्मा ने तीन विकेट चटकाये. 78 रनों के मामूली लक्ष्य को 13.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन बना कर 7 विकेट से मैच जीत लिया. बल्लेबाजी में नीतीश चौधरी ने नाबाद 52 और रोहन कुमार ने 18 रन बनाये. गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब की तरफ से अमित यादव ने तीन विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीतीश चौधरी की दिया गया. निर्णायक के रूप में आशुतोष कुमार, गौतम ठाकुर रहे. बुधवार का मैच डीआरएससी रेल और फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा. जिसकी जानकारी कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपसचिव जावेद आलम ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन