पोठिया में पैक्स मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सुधार की मांग

Updated at : 20 Mar 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
पोठिया में पैक्स मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सुधार की मांग

पोठिया में पैक्स मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सुधार की मांग

विज्ञापन

फलका: फलका प्रखंड के पोठिया पंचायत मे आगामी 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर पोठिया पंचायत में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पोठिया निवासी अर्जुन यादव ने प्रखंड प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है.अर्जुन यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि पिछले पैक्स चुनाव में उनका नाम मतदाता सूची में पूर्ण सदस्य के रूप में दर्ज था, लेकिन 12 मार्च 2026 को प्रकाशित नई मतदाता सूची में उनका नाम क्रमांक 176 पर सह सदस्य के रूप में दर्ज कर दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि यह बदलाव जानबूझकर किया गया है और इसमें निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध है.अर्जुन यादव का कहना है कि वे इस बार पैक्स चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सदस्यता में बदलाव के कारण उनकी उम्मीदवारी प्रभावित हो गई. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ अन्याय बताते हुए सूची में अविलंब सुधार की मांग की है. स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मतदाता सूची में सुधार नहीं किया गया, तो चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं. इधर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष निरंजन झा ने अपने ऊपर लगाए गये आरोप क़ो बे बुनियाद बताया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन