सीएम महिला रोजगार योजना के आवेदन स्वीकृति में उगाही का आरोप

सीएम महिला रोजगार योजना के आवेदन स्वीकृति में उगाही का आरोप
आबादपुर बारसोई प्रखंड के बांसगांव पंचायत की जीविका बुक कीपर रुमा देवी के विरुद्ध क्षेत्र की जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के आवेदन को स्वीकृत करने के नाम पर प्रति आवेदन 500 घुस मांगने की शिकायत की थीं. जीविका दीदियों ने शनिवार को बुक कीपर रुमा देवी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन भी किया था. उक्त अवैध वसूली की शिकायत संज्ञान में आने पर बीडीओ बारसोई हरिओम शरण एवं जीविका बीपीएम हिमांशु शेखर ने सोमवार को बांसगांव पहुंच कर जीविका दीदियों एवं शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की. जांच में 20 जीविका दीदियों से बयान लिया गया. जांचोपरान्त प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बीडीओ ने बुक कीपर रूमा देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की बात कही. बीडीओ ने कहा कि सरकार की किसी भी योजना में कोई भी अनियमितता व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही की जाएगी. शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रोजगार योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत जीविका दीदी सीधे उनसे बेहिचक कर सकती हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




