हत्याकांड में शामिल सभी अपराधी फरार, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दविश तेज

Updated at : 03 Jul 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड में शामिल सभी अपराधी फरार, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दविश तेज

हत्याकांड में शामिल सभी अपराधी फरार, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दविश तेज

विज्ञापन

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिन के अंतराल में हुई दो हत्या के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. लेकिन घटना में शामिल फरार है. बताते चले की बीते रविवार की देर रात चंद्रमा चौक निवासी धीरज की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिस बाबत मृतक की पत्नी के बयान पर आधा दर्जन से अधिक अपराधियों को नामजद तथा अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. उक्त मामले के प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी थी कि घटना के दूसरे दिन टिंका की हत्या मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुसमर में कर दी गयी. इस मामले में सरफराज के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. सरफराज की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है. लेकिन आरोपित अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. आरोपितों के फरार होने की दिशा में पुलिस संभवत कोर्ट से करेगी कुर्की जब्ती अपील पुलिस कप्तान वैभव शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. गठित टीम अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. लेकिन अपराधी भी घटना के बाद से फरार है. यहां तक की पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है. ऐसी स्थिति में आरोपितों के कटिहार से फरार होने की दिशा में संभवत पुलिस न्यायालय से अपील कर कुर्की जब्ती वारंट जारी करा सकती है. हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है. लेकिन आरोपितों के फरार होने की दिशा में पुलिस की अगली कार्रवाई यही होगी. इस प्रक्रिया में आरोपियों के घर पहले इश्तिहार चिपकाया जायेगा, उसके बाद भी अगर आरोपी फरार रहेगा तो उसके घरों की कुर्की जब्ती की जायेगी. कहते हैं थानाध्यक्ष हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. लेकिन सभी अपराधी फरार है. पुलिस हर हाल में हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी. शशि रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष मुफस्सिल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन