ePaper

अग्निपथ योजना: अग्निवीर बहाली को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी

Updated at : 01 Feb 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निपथ योजना: अग्निवीर बहाली को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी

अग्निपथ योजना: अग्निवीर बहाली को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी

विज्ञापन

– अग्निवीर टेक्निकल के लिए आज भागलपुर व बेगूसराय जिला के अभ्यर्थी लेंगे भाग कटिहार अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर जीडी सहित अन्य पदों पर भर्ती को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार सोमवार से 13 फरवरी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस बीच सेना भर्ती कार्यालय कटिहार की ओर से स्थानीय गढ़वाल ग्राउंड में रविवार को जानकारी दी गयी है कि सोमवार से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता व अन्य कई तरह की जांच प्रक्रिया आयोजित की जायेगी. अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए दो फरवरी को बेगूसराय व भागलपुर जिला के अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट होगी. जबकि इसी पद के लिए शेष 10 जिले यथा अररिया, बांका, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मुंगेर जिले के अभ्यर्थी तीन फरवरी को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे. अग्निवीर जीडी पद के लिए चार फरवरी को बेगूसराय व खगड़िया जिला के अभ्यार्थी भर्ती रैली प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. पांच फरवरी को भागलपुर व मुंगर, छह फरवरी को अररिया, बांका, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल जिला के अभ्यार्थी अग्निवीर जीडी पद के लिए भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे. सात फरवरी को अग्निवीर टीडीएन आठ व टीडीएन (10) पद के लिए कटिहार एआरओ अंतर्गत सभी 12 जिला के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. जबकि आठ फरवरी को अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, एसकेटी पद के लिए सभी 12 जिले के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे. नौ से 11 फरवरी को रिजर्व दिवस के रूप में रखा गया है. पारदर्शी व स्वच्छ तरीके से भर्ती की तैयारी शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में भर्ती रैली को संचालित करने के लिए कई स्तरों पर व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक पहल की गयी है. उल्लेखनीय है कि इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों के साथ एक राउंड की बैठक हो चुकी है. बैठक में जरूरी सुविधाओं एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया गया था. उसी के आलोक में हर स्तर पर व्यवस्था की गयी है. जानकारी के मुताबिक कटिहार सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत 12 जिले के ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा (सीईई) के आयोजन के बाद शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों के लिए दो फरवरी से गढ़वाल ग्राउंड (आर्मी कैंप) में होने वाली भर्ती रैली अग्निवीर जीडी एवं अन्य पदों के लिए में हिस्सा लेंगे. सेना भर्ती कार्यालय की ओर से कई स्तरों पर तैयारी की जा रही है. खासकर पारदर्शी तरीके से शॉर्टलिस्ट युवाओं को भर्ती रैली में शामिल करने के लिए कोशिश की गयी है. यह भी अपील की गयी है कि किसी भी स्तर से अभ्यार्थी गुमराह न हो. यह भर्ती पूरी पारदर्शिता व स्वच्छ तरीके से होगी. जिला प्रशासन सक्रिय अग्निवीर की पूरी भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है. भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं की बुनियादी सुविधाओं को लेकर बेहतर व्यवस्था की गयी. स्थानीय जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आर्मी भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए हर तरह की व्यवस्था की है एवं सहयोग दिया है. विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर भी कई तरह की व्यवस्था जिला प्रशासन के स्तर से की गयी है, जो सराहनीय है. विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात, गश्ती दल करेंगे निगरानी जिला प्रशासन की ओर से भी पारदर्शी व स्वच्छ तरीके सेभर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की गयी है. जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण चौक चौराहा पर डाधिकारी के साथ पुलिस बल को भी तैनात किया है. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार शहर के शहीद चौक, जीआरपी चौक, कटिहार रेलवे प्लेटफार्म सं एक के बाहर, मनिहारी मोड़ के समीप अस्थायी बस स्टैण्ड के पास, मिरचाईबाड़ी चौक हनुमान मंदिर के पास, अम्बेदकर चौक, पूर्णिया-कटिहार मुख्य सड़क में मेडिकल कॉलेज के आने-जाने वाले निकास द्वार पर, पूर्णिया-कटिहार मुख्य सड़क से मिलीट्री कैम्प जानेवाली मोड़ पर (संवेदनशील ), कनवा टोला मोड़ पर (संवेदनशील), सिरसा चौक, सिरसा गाँव में मेडिकल कॉलेज मोड़ पर, रामचन्द्र सिंह के घर एवं कच्ची सड़क के पास, प्राईमरी स्कूल कनवा टोला के पास, आर्मी कैम्प के गेट पर स्थित चारमुहानी के पास, अभ्यर्थियों के आवासन स्थल के पास (अभ्यर्थी प्रवेश द्वार), टैम्पु स्टैण्ड (मेडिकल कॉलेज के पास), मेडिकल कॉलेज मुख्य द्वार के पास, बामपाड़ा, मुबारकनगर, हाजीपुर (आर्मी कैम्प के निकास द्वार के पर), न्यू पैटर्न इन्टरनेशनल स्कूल के पास, शेरशाह चौक, हाजीपुर (न्यू पैटर्न इन्टरनेशनल स्कूल की ओर जानेवाली मोड़ पर), हृदयगंज मेन रोड (सीताराम चमरिया कॉलेज द्वार के पास), कारगील चौक (चिल्ड्रेन पार्क के पास), आर्मी कैम्प के अंदर जेसीओ मेस के पीछे रास्ते पर, दलन मवैशी हाट आर्मी कैम्प जाने वाले चौराहा पर एवं आर्मी कैम्प जाने वाले रास्ते के अंदर त्रिमुहानी पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है.साथ ही पांच गश्ती दल भी विधि व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहेंगे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन