हर तरफ पायी गयी खामियां व लापवाही, डीएम को करेंगे रिपोर्ट

Updated at : 20 Dec 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
हर तरफ पायी गयी खामियां व लापवाही, डीएम को करेंगे रिपोर्ट

हर तरफ पायी गयी खामियां व लापवाही, डीएम को करेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन

-डीएम के निर्देश पर आपदा एडीएम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण कटिहार जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आपदा एडीएम धनंजय कुमार शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किये. सर्वप्रथम भाव्या एप्लीकेशन पर जिला के सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की. भाव्या जिला कंट्रोल रूम में सभी डाटा की जांच क्रम में कई अनियमिताएं सामने आयी. सदर अस्पताल के सभी वार्डों में जहां मरीजों की संख्या 60 से ऊपर बताया जा रहा था तो वही मरीज को मिलने वाले खाने की संख्या मात्र सात के एवरेज में थी. ऐसे ही अस्पताल में मरीजों की भर्ती डिस्चार्ज आदि आंकड़ों पर बड़ी उलट पलट देखी गयी. जिससे एडीएम ने सभी वास्तविक स्थिति से अवगत होते हुए सभी रिकॉर्ड को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. इसके उपरांत निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के सभी आउटडोर, लैब, दवाई काउंटर, इमरजेंसी, ऑक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण किया. सदर अस्पताल के दवा काउंटर पहुंचने पर दवाई की स्थिति से अवगत हुए. दवाई स्टोर में ऐसी नहीं चलने पर जल्द ऐसी दुरुस्त करने के लेकर दिशा निर्देश दिया. एडीएम ने कहा कि कई ऐसे दवाई है जो ठंड तापमान में रहना चाहिए. ऐसे में यदि गर्मी आयी है तो ऐसी दवाई खराब हो जायेंगे. इसके अलावा दवाई स्टोर में इधर-उधर फेंके कार्टून डब्बों पर भी बरसे. उन्होंने कहा की दवाई काउंटर स्टोर हमेशा साफ सुथरा का ध्यान रखें. ओपीडी में आने वाले मरीजों से भी एडीएम ने बैकअप लिया, कि उन्हें सही तरीके से स्वास्थ्य व्यवस्था सदर अस्पताल में मिलती है या नहीं. निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आशा शरण, डीपीएम डॉ किसलय कुमार, अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सिंह के साथ स्वस्थ कर्मी उपस्थित रहे. निरीक्षण कर रहे एडीएम ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया है. जो कुछ भी खामी है या जो कुछ भी अस्पताल में कमी है. इसकी सारी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपी जायेगी. भाव्या एप्लीकेशन पर आंकड़ों में उलट पलट को लेकर एडीएम ने कहा कि जैसा मामला सामने आया है. इसकी पूरी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को की जायेगी. जैसा कि जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह गलती डाटा ऑपरेटर के द्वारा सही समय पर अपलोड नहीं होने के कारण हुई है. इसके बारे में भी अवगत कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन