कटिहार राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष बने अली रजा

Updated at : 21 Sep 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष बने अली रजा

कटिहार राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष बने अली रजा

विज्ञापन

कटिहार शहर के मिरचाईबारी स्थित स्थानीय एक होटल में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े राजस्व पटवारी (मुंशी) संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित हुई. जिले के सभी पटवारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री आरिफ हुसैन ने की. नई जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें मो अली रजा उर्फ बादल को संघ का अध्यक्ष व हरिओम शरण ठाकुर को सचिव चुना गया. जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में अशफाक आलम, उपाध्यक्ष अमानुल्लाह, नरेश दास, चंदन चौधरी, विनोद कुमार सिंह, गोपाल कुमार को चुना गया. संयुक्त सचिव जयंत कुमार, राम रतन कुमार मंडल, मोइनुल हक, संजय भगत, मंगल कुमार ठाकुर बने. संघर्ष सचिव अमित कुमार, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार शाह को कार्यभार सौंपा गया. संगठन की ओर से सभी सदस्यों को पहचान पत्र और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पटवारी संघ सदैव अपने हक व अधिकार की लड़ाई के लिए संघर्षरत रहेगा. सभी ने बिहार सरकार से मांग की कि राजस्व विभाग से जुड़े सभी पटवारियों को राजस्व मित्र का दर्जा दिया जाय. बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि संगठन एकजुट होकर कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेगा. कार्यक्रम में जिलेभर से आये पटवारियों ने भाग लिया. नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन