23 से 48 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन का होगा आयोजन

प्रखंड की चंदवा पंचायत के कुंम्हरा चौक स्थित ठाकुर स्थान परिसर में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर 48 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है
कोढ़ा. प्रखंड की चंदवा पंचायत के कुंम्हरा चौक स्थित ठाकुर स्थान परिसर में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर 48 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. यह धार्मिक आयोजन आगामी 23 जनवरी से 25 जनवरी तक लगातार चलेगा. इस दौरान पूरे 48 घंटे तक हरे राम हरे कृष्णा महामंत्र की मधुर ध्वनि से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा. संकीर्तन के साथ-साथ कई प्रसिद्ध नाटक मंडलियों द्वारा धार्मिक व भक्तिमय नाटकों की प्रस्तुति भी की जायेगी. स्थानीय ग्रामीण नरेश महलदार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस अखंड हरिराम संकीर्तन के आयोजन के लिए अगल-बगल के गांवों से चंदा एकत्र कर सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है. युवा पीढ़ी धार्मिक संस्कृति से जुड़ती है. आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है. ठाकुर स्थान परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं. सरस्वती पूजा के इस पावन अवसर पर आयोजित अखंड हरिराम संकीर्तन से चंदवा पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




