Agniveer Bharti 2024: कटिहार के गढ़वाल मैदान में होगी अग्निवीर की बहाली, इस रैली भर्ती में 12 जिले के युवा ले सकेंगे भाग
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Nov 2024 7:36 PM
Agniveer Bharti 2024: कटिहार के गढ़वाल मैदान में अग्निवीर की बहाली के लिए रैली भर्ती का आयोजन किया गया है. आयोजित भर्ती में 12 जिले के युवा ले सकेंगे.
Agniveer Bharti 2024: भागलपुर. सेना भर्ती कार्यालय सिरसा मिलिट्री कैंप कटिहार के भर्ती निदेशक कर्नल आरके नरवाल ने अग्निवीर की बहाली को लेकर सूचना जारी की है. भागलपुर, बांका, मुंगेर सहित 12 जिलों के लिए कटिहार के गढ़वाल मैदान (आर्मी कैंप) में 25 नवंबर से चार दिसंबर तक तिथिवार सुबह 4:00 बजे से रैली भर्ती का आयोजन किया जायेगा.
भागलपुर के लिए
इसमें 27 नवंबर को केवल भागलपुर जिले के अभ्यर्थियों के लिए 979 अग्निवीर जीडी पद के लिए आयोजन किया जायेगा. 30 नवंबर को अग्निवीर कार्यालय सहायक, एसकेटी (स्टोर कीपर टेक्निकल) के 112 पद और अग्निवीर टेक्नीशियन के 611 पद और एक दिसंबर को अग्निवीर टीडीएन (ट्रेड्समैन ) आठवीं व अग्निवीर टीडीएन 10वीं के लिए (भागलपुर बांका सहित सभी 12 जिलों ) भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.
किस जिले के कब भर्ती
अग्निवीर जीडी पद के लिए 25 नवंबर को कटिहार व बांका जिला के अभ्यार्थियों के लिए, 26 नवंबर को बेगूसराय, 27 नवंबर को भागलपुर, 28 नवंबर को मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर और पूर्णिया, 29 नवंबर को खगड़िया, सहरसा, अररिया और किशनगंज जिला के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी. 30 नवंबर को सभी जिले के अग्निवीर कार्यालय सहायक, स्टोर कीपर टेक्निकल व अग्निवीर टेक्नीशियन के लिए और एक दिसंबर को सभी जिले के लिए अग्निवीर टीडीएन आठवीं व अग्निवीर टीडीएन 10वीं के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.
अभ्यर्थी ये कागजात लेकर पहुंचे
सभी अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में अपने शैक्षणिक, आवासीय, जाति और चरित्र प्रमाणपत्र की मूल प्रति जिला प्रशासन द्वारा निर्गत प्रति के साथ भाग लेना है.
12 जिलों के युवा ले सकेंगे भाग
कटिहार, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर, बेगूसराय, पूर्णिया, खगड़िया, सहरसा, अररिया व किशनगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










