नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन तेज

नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन तेज
समेली प्रखंड के प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया के प्रांगण में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग वर्षों से उठाई जा रही है. इसी को लेकर रविवार को एक बैठक रखी गयी. डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के तमाम सदस्य पहुंचे थे. समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने कहा कि कई बार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बरारी विधायक विजय सिंह ने विधानसभा में उठाई थी. सितम्बर माह में ज़ब मुख्यमंत्री नरैहिया मैदान पर आये थे तो उसमें भी यह मांग रखी जा चुकी है. महासचिव गंगेश झा ने कहा कि बीते बजट सत्र में भी यह घोषणा हो चुकी है कि हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. इसी वर्ष जुलाई सत्र से हर प्रखंड में डिग्री की पढ़ाई भी शुरू होनी है. शुरू से ही तय था, कि जब भी डिग्री कॉलेज बनेगा. तो नरैहिया में बनेगा. अंतिम वक्त में डिग्री कॉलेज कही और शिफ्ट करने की बात जब सामने आयी है. युवा राज सौरव ने कहा कि पूरे क्षेत्र की मांग है, कि डिग्री कॉलेज बने तो नरैहिया में ही बने. नरैहिया पूरे प्रखंड क्षेत्र के बीच में पड़ता है. जहां पर आवागमन आसान है. कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि यहां डिग्री कॉलेज के निर्माण से समाज की बहन-बेटियां जो डिग्री की पढ़ाई के लिए किसी बड़े शहर जाती है. उनको काफी सहूलियत होगी. रोहित यादव ने कहा कि कॉलेज निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे. क्षेत्र का सर्वांगीण विकास भी होगा. नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण अगर नहीं होता है, तो क्षेत्र के युवाओं ने आंदोलन की चेतावणी दी है. बैठक में दर्जनों युवा सहित क्षेत्र के ग्रामीण शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




