मूसलाधार बारिश के बाद इलाकों में धान की रोपनी परवान पर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 10:38 PM

विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के बाद इलाकों में धान की रोपनी परवान पर

विज्ञापन

कोढ़ा. मानसून के दस्तक देने की साथ ही पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश के कारण कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के बहियारों में धान की रोपनी परवान पर है. अहले सुबह से लेकर शाम तक जहां बहियारों किसानों के द्वारा मजदूरों से अपने नर्सरी से धान का बिचड़ा उखाड़ कर खेतों में मजदूरों के माध्यम से धान की रोपनी करा रहे हैं. बहियार में धान रोपने के लिए ट्रैक्टर से खेत तैयार किया जा रहा है. ट्रैक्टर की आवाज बहियार के सन्नाटे को तोड़ते हुए अपनी उपस्थिति का एहसास कराती है. धान का बिचड़ा अलगाने से लेकर रोपनी तक बहियार में महिलाओं के सावन भादो गीत गूंजते हैं. पानी जे बरसे हो देवा… बिजली जे चमके हो देवा… बरसे मोटे-मोटे बूंदे हो … के बीच मजदूरों के द्वारा धान रोपनी की जा रही है. धान की रोपनी परवान पर होने के कारण धान रोपने वाले मजदूरों के लाले पड़ने लगे है. कृषक तीन से चार दिन मजदूरों के यहां दौड़ने के बाद तब जाकर तीसरे या चौथे दिन धान रोपने के लिए मजदूर मिलते हैं. शाम होते ही एक-एक मजदूर के यहां कई कई किसान धान रोपने के लिए अहराने जाते हैं. बहरहाल पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी बहियारों में तीव्र गति से धान की रोपनी हो रही है. धान की हरियाली के साथ-साथ सावन भादो के गीतों से बहियार गुलजार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन