जिला अधिवक्ता संघ नई कमेटी 2025 चुनाव की तैयारी शुरू

Updated at : 08 Jun 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ नई कमेटी 2025 चुनाव की तैयारी शुरू

जिला अधिवक्ता संघ नई कमेटी 2025 चुनाव की तैयारी शुरू

विज्ञापन

कटिहार जिला अधिवक्ता संघ के नई कार्यकारिणी कमेटी 2025 के चुनाव की तिथि की आधिकारिक घोषणा हो गयी है. इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सह वरीय अधिवक्ता विंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि आगामी 21 जून को मतदान होगा. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित कुल 30 पदों में 100 से अधिक उम्मीदवार विभिन्न पद पर चुनाव के मैदान में है. चुनाव में इस बार 996 रेगुलर अधिवक्ता मतदान करेंगे. मतदाताओं की फाइनल सूची प्रकाशित कर दी गई है. इसमें इच्छुक उम्मीदवार 9 जून से 11 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. स्कूटनी 14 जून को होगी और फाइनल मतदान 21 जून और मतगणना 22 जून को सम्पन्न होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि आयोजित चुनाव में पूरी पारदर्शिता के लिए सुरक्षा की करी व्यस्था के साथ सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन में सभी प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार प्रसार में भी लग गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन