भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय

Updated at : 10 Oct 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय

भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर फलका में निकाली गयी फ्लैग मार्च फलका आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर फलका में फ्लैग मार्च निकाली गयी. विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर एसडीपीओ सदर टू राजीव रंजन एवं केंद्रीय पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला. थानाध्यक्ष रवि राय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च फलका थाना क्षेत्र के हर पंचायत के सभी बूथों, चौक-चौराहों, गली- मोहल्लों, बाजार आदि जगहों का भ्रमण करते हुए पुनः फलका थाना प्रांगण में समापन किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा चुनाव भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन काफी ततपर है. इसी कारण स्थानीय पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा फलका बाजार व थाना क्षेत्र के सभी बूथों सहित चौक- चैराहों पर फ्लैग मार्च किया गया. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में अर्द्धसैनिक बल व स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन