नवोदय विद्यालय की अदिति रानी असम के लिए हुई रवाना

नवोदय विद्यालय की अदिति रानी असम के लिए हुई रवाना
कटिहार कटिहार के सतसंग नगर बैगना निवासी विनोद कुमार साह व गीतांजलि कुमारी की पुत्री अदिति रानी ने जिले का नाम रोशन किया है. कक्षा नवमी की छात्रा अदिति रानी जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी कटिहार में अध्ययनरत हैं. उनका चयन 5वीं बिहार राज्य थांग-ता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है. प्रतियोगिता 22 से 24 दिसंबर तक असम के गुवाहाटी स्थित सरसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 31वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता प्रतियोगिता के रूप में होगी. अदिति रानी बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम पुनाबा अनिशुबा स्पर्धा में भाग लेंगी. जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार, शिक्षक मनोरंजन कुमार, प्रमोद कुमार, कन्हैया कुमार, एजाज अहमद, रहमान अली तथा शिक्षिकाएं मेघना, भावना, रुक्मणि कुमारी, बंदना सहित प्रतिभा शिक्षण संस्थान के निदेशक चंदन कुमार ने अदिति को बधाई दी. प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि मार्शल आर्ट से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है. वे किसी भी संकट में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम बनती हैं. कोच संतोष कुमार ने अदिति को मेहनती खिलाड़ी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




