प्रशासनिक अनुमति के बिना ताजिया जुलूस व अखाड़ा निकलने पर होगी कार्रवाई, एसडीम

प्रशासनिक अनुमति के बिना ताजिया जुलूस व अखाड़ा निकलने पर होगी कार्रवाई, एसडीम
बारसोई प्रशासनिक अनुमति के बिना ताजिया जुलूस व अखाड़ा निकालने पर कार्रवाई की जायेगी. इसलिए जो मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस अथवा अखाड़ा निकालना चाहते हैं. वह अपने निकटतम थाना में आवेदन देकर स्वीकृति ले लें. उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने बारसोई थाना में गुरुवार को मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने जुलूस में प्रशासनिक व्यवस्था कायम रखने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स व बैरिकेट लगाने की मांग की. मौके पर एसडीएम ने जानकारी दी कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में कुल 142 जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे. कर्बला मैदानों की वीडियोग्राफी की जायेगी. उन्होंने सभी लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी. कहा कि अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर दंडित किया जायेगा. बैठक में बारसोई बीडीओ हरिओम शरण, सीओ श्याम सुन्दर साह, बारसोई थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, नपं कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, भाकपा माले नेत्री जूही महबूबा, जदयू नेता रौशन अग्रवाल, तनवीर आलम, भाजपा नेता पिंटू यादव, राजद नेता दिलीप राय, कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, कामरेड यासीन, मेराज खालिक, मुनीम चौधरी, महेश भगत, इकबाल हुसैन, फिरोज आलम मुहर्रम विभिन्न अखाड़ा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










