सेमापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 20 लीटर देशी शराब संग दो को किया गिरफ्तार

सेमापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 20 लीटर देशी शराब संग दो को किया गिरफ्तार
बरारी प्रखंड के सेमापुर ओपी अन्तर्गत गुप्त सूचना पर दो शराब तस्करों व दो शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ओपीध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया रिज़र्व गार्ड सिराजुल, अर्जुन मंडल, उज्जवल कुमार पाण्डेय वाहन से संध्या छह बजे गुंजरा बस्ती स्थित जलपा सोरेन के घर के पीछे बांसबिट्टी के पास पहुंचा. दो व्यक्ति बांसबिट्टी में गैलन रखे हुए है. पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा. जिसे दल-बल के सहयोग से पकड़ा. अपना नाम जलपा सोरेन 53, शिवलाल सोरेन 27 दोनों गुंजरा वार्ड न-09 थाना-सेमापुर जिला-कटिहार के पास दोनों व्यक्ति के गैलन की तलासी में करीब 15 लीटर एवं करीब 05 लीटर देशी शराब कुल 20 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ. साथ हीं दो शराबी राजू सोहेन व जीतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




