नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति, सास, ससुर गिरफ्तार

Updated at : 09 May 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति, सास, ससुर गिरफ्तार

नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति, सास, ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन

– एक वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी, दहेज के लिए मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप आजमनगर थाना क्षेत्र के आजमनगर कॉलोनी टोला निवासी एक नवविवहिता ने गुरुवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में शुक्रवार को मृतिका की मां ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया. जिसके आधार पर पुलिस ने पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आजमनगर कॉलोनी निवासी सहदेव राय, पिता सागर राय की शादी एक वर्ष पूर्व पेलापुर गांव निवासी जानकी देवी की 20 वर्षीय पुत्री नंदिनी के साथ हिंदू रीति रिवाज अनुसार की गयी थी. मृतका की मां जानकी देवी ने आवेदन में कहा है की पिछले कई माह से मेरी बेटी को दहेज के लिए मेरे दामाद व उनके घर वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. 08 मई की रात्रि मेरी बेटी नंदिनी के साथ मेरे दामाद व उनके परिवार के लोगों ने मिलकर मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया. आजमनगर पुलिस को आवेदन मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. साथ ही थाना कांड संख्या 147/25 दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा है कि उक्त घटना में शामिल तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. जिसमें पति सहदेव राय, ससुर सागर राय एवं सास चापो देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन