गर्भवती से मारपीट का आरोप, पुलिस से लगायी गुहार

गर्भवती से मारपीट का आरोप, पुलिस से लगायी गुहार
कटिहार मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के बलुआ मुसहरी टोला में गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गयी. पीड़िता के पिता ललन शर्मा ने बताया कि वह लगभग एक वर्ष पूर्व पुत्री श्रीति कुमारी शर्मा का विवाह पूर्णिया जिले के रानीपतरा थाना क्षेत्र के बेलोरी लालाबाड़ी निवासी हरिचरण शर्मा के पुत्र रोशन कुमार शर्मा से की थी. कुछ दिन पूर्व पुत्री श्रीति शर्मा पति के साथ मायके जरूरी कार्य से आई हुई थी. वर्तमान में पुत्री गर्भवती है. मैं रविवार को सुबह दस बजे पुत्री की विदाई दामाद के साथ कर दिया. मेरी बेटी, मेरे दामाद के साथ ई-रिक्शा से जा रही थी तभी रस्ते में मेरे ही गांव के गोकुल ऋषि, चंचल ऋषि, बुनिल ऋषि, अपुन ऋषि, राजेन्द्र ऋषि, टीपू ऋषि, अंगूरी आदि ने ईरिक्शा रोक कर मेरी गर्भवती पुत्री श्रीति कुमारी और मेरे दामाद की बुरी तरह पिटाई करने लगे. वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जब जुटने लगे तो सभी आरोपित फरार हो गये. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच कर अपने बेटी दामाद को इलाज के लिए ले गया. मेरी बेटी स्थिति काफी नाजुक है. पीड़िता के पिता ललन शर्मा ने इस संबंध में मनसाही थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. मनसाही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार प्रसाद ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बलुआ मुसहरी गांव पुलिस प्रशासन को भेजा. पर सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




