चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार
कटिहार ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला कर एक मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया. दो नंबर प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने एक संदिग्ध को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा. जब आरोपित की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया. आरपीएफ ने आरोपित दिलीप महलदार पिता राजू महलदार बिनोदपुर नगर थाना निवासी को जीआरपी के सपुर्द कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










