बाइक चोरी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Apr 2026 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

फलका थाना क्षेत्र में दर्ज बाइक चोरी कांड में पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया
विज्ञापन
फलका.
फलका थाना क्षेत्र में दर्ज बाइक चोरी कांड में पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई थी. थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू की थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया. जांच के क्रम में इस चोरी कांड में दीपक कुमार उर्फ डिंपल, नाकी निवासी का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




