डिग्री पार्ट थर्ड की परीक्षा में व्यवस्था को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
डिग्री पार्ट थर्ड की परीक्षा में व्यवस्था को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

डिग्री पार्ट थर्ड की परीक्षा में व्यवस्था को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

– छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गार्ड की मांग की, बुनियादी सुविधाओं पर दिया जोर कटिहार आगामी दो मई से डिग्री पार्ट थर्ड की परीक्षा जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों पर ली जायेगी. भीषण गर्मी को देखते हुए केबी झा कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं को लेकर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने केबी झा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था सुढृढ कराने की मांग की. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह के साथ नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह, राहुल मिश्र, सिद्धार्थ कुमार समेत अन्य ने बताया कि दो मई से 11 मई तक पूर्णिया विवि की ओर से स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा आयोजित की गयी है. इसके लिए रूटिंग जारी के बाद प्रवेश पत्र भी डाउनलोड किया जाने लगा है. केबी झा कॉलेज में इस बार एमजेएम महिला कॉलेज की छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. कक्षा की कमी को देखते हुए कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन की ओर से कॉलेज में निर्मित इंडोर स्टेडियम में हर वर्ष आयोजित की जाती है. भीषण गर्मी को देखते हुए हर वर्गकक्ष, इंडोर स्टेडियम में पंखा की व्यवस्था, शौचालय की सफाई से लेकर गर्ल्स कॉमन रूम में पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया. साथ ही मांग किया कि सभी छात्रों से नामांकन के समय मेडिकल के नाम पर करीब एक सौ रूपये की राशि ली जाती है. लेकिन प्रथम मेडिकल उपचार के नाम पर रूई व पट्टी रखकर कोरम पूरा किया जाता है. उन्होंने कॉलेज के आसपास एम्बुलेंस की आवश्यकता पर जोर जताया. कहा कि भीषण गर्मी के बीच छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान दिया जाये. खासकर परीक्षा के दौरान गर्मी में बेहोश होकर गिरने वाली छात्राओं के लिए मुक्कमल व्यवस्था की मांग की. इतना ही नहीं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए में मुख्य द्वार पर गार्ड की व्यवस्था करने को लेकर मांग की. छात्राओं के साथ आये अभिभावकों की सुरक्षा व्यवस्था व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की. कक्षा रूम से बाहर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन