ePaper

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की पैरेड में शामिल होगा अभिषेक

Updated at : 17 Dec 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर केबी झा कॉलेज के एनसीसी अंडर ऑफिसर अभिषेक सुमन शामिल होगा.

विज्ञापन

कटिहार.दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर केबी झा कॉलेज के एनसीसी अंडर ऑफिसर अभिषेक सुमन शामिल होगा. इसके लिए उसका चयन किया गया है. केबी झा कॉलेज के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर अभिषेक सुमन का दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की पैरेड में इस वर्ष चयन होने पर एनसीसी पदाधिकारी डॉ जकारिया, प्रभारी प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार, केबी झा कॉलेज के सीनियर अंडर ऑफिसर निलेश शर्मा के अलावा अन्य ने भी उन्हें बधाई दी है. उनलोगों ने बताया कि केबी झा कॉलेज के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर अभिषेक सुमन का दिल्ली में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस की पैरेड में कर्तव्यपथ में शामिल होना जिलेवासियों के लिए गौरव की बात है. केबी झा कॉलेज के सीनियर अंडर ऑफिसर निलेश शर्मा ने बताया कि अभिषेक सुमन का चयन गणतंत्र दिवस पैरेड के लिए किया गया है. एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर अभिषेक सुमन ने बताया कि उनका चयन 29 दिसंबर 2024 से 29 जनवरी 2025 के लिए आर्मी पैरेड ग्राउंड न्यू दिल्ली कैंट के लिए हुआ है. इसके लिए उनके अभिभावक से सहमति की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन